फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीएफटीआई कनाडा में व्यापार की नई संभावनाएं तलाशेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार विस्तार एवं सहयोग के अवसर विषय पर बैठक आयोजित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) ने कनाडा में व्यापार विस्तार एवं सहयोग के अवसर विषय पर एक उच्चस्तरीय रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी एवं वाइस चेयरमैन डॉ. एसपी अग्रवाल ने मुख्य अतिथि एलीट ग्लोबल ग्रुप कनाडा जसविंदर गोगिया का स्वागत किया।
विज्ञापन

पीएफटीआई डायरेक्टर डॉ. अंशुल धींगरा ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिससे पूरे सत्र को एक ठोस, परिणामोन्मुख दिशा मिली और सदस्यों को एक साझा विजन से जोड़ा गया।मुख्य अतिथि जसविंदर गोगिया, चेयरमैन एलीट ग्लोबल ग्रुप कनाडा ने कनाडा के उभरते बाजार, बढ़ती मांग और भारतीय उद्यमियों के लिए उपलब्ध अपार अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक के दौरान पीएफटीआई के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने-अपने उत्पादों एवं सेवाओं को कनाडा के बाजार में स्थापित करने की संभावनाओं पर गहन और व्यावहारिक चर्चा की। बैठक के दौरान जसविंदर गोगिया ने एक बड़ी पहल की घोषणा करते हुए पीएफटीआई चेयरमैन दीपक मैनी एवं डायरेक्टर डॉ. अंशुल धींगरा से आगामी समय में कनाडा के लिए एक रणनीतिक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल तैयार करने का आग्रह किया। पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी ने कहा कि भारतीय उद्योग जगत के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों विशेष रूप से कनाडा में नए अवसरों के द्वार खोलने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें