फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़ा तांगे में स्कूटर रख कर मुख्य चौराहों पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
पेट्रोल,डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमत को लेकर विरोध प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस हरियाणा पार्टी क? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
सोहना। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर युवा कांग्रेस हरियाणा दीपक भाटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसकी शुरुआत कस्बे के देवीलाल खेल स्टेडियम से की गई। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता घोड़ा तांगे पर स्कूटर रखकर और हाथों में बैनर झंडे लेकर कस्बे के मुख्य मार्ग नागरिक अस्पताल रोड, फुवारा चौक, बड़ा बाजार, लेबर चौक बस स्टैंड मार्ग से गुजरते हुए दिल्ली अलवर मार्ग पर बने पेट्रोल पंप पर पहुंचे। जहां पर प्रदर्शन का समापन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ में बढ़ रही महंगाई पर पाबंदी लगाने की मांग की। गुरुग्राम युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष खटाना मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पूंजीपतियों का खजाना भर रही है। घोड़ा तांगे में स्कूटर रख कर विरोध जताने का मतलब यह है कि अभी तो ग्रामीण इलाके में घोड़ा तांगे हैं। इसलिए अपने -अपने वाहनों को घोड़ा तांगे में लादकर अपने घर ले जा सकते हैं। वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई की मार ने बजट बिगाड़ कर रख दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें