रबूपुरा (संवाद)। सावन के दूसरे दिन भी क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की। नानकेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़िये पहुंचने लगे हैं। मंदिर के महंत राजकुमार मिश्रा ने बताया कि दिन से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जा रहा है।