फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टीबी, अस्थमा और सीओपीडी की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग ने मंडी श्याम नगर स्थित गुरुकुल में श्वसन रोग जागरूकता कार्यक्रम किया। इसका उद्देश्य बच्चों और स्थानीय समुदाय को क्षय रोग (टीबी) सहित अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी देना था। विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि उपाध्याय और डॉट्स सेंटर इंचार्ज गौरव सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में बटुकों को टीबी, अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) और अन्य श्वसन रोगों के शुरुआती लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने तथा दवा का पूरा कोर्स करने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें