फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनवापुर अंडरपास निर्माण में बाधा बन रहे मकानों को खुद तोड़ने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धनवापुर फाटक पर बनाए जाने वाले अंडरपास में बाधा बन रहे मकानों को उनके मालिकों ने खुद तोड़ना शुरू कर दिया है। अंडरपास के निर्माण में पैमाइश के दौरान कुछ भूमि पर कब्जे मिले थे। इन्हें स्वयं तोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने नोटिस दिया था। कब्जा नहीं छोड़ने वालों से विभाग सख्ती से निपटते हुए जल्द ही तोड़फोड़ अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

धनवापुर फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने अंडरपास निर्माण की योजना बनाई थी। इसके लिए जमीन की पैमाइश की गई। फाटक के एक ओर तो जमीन की निशानदेही कर ली गई, लेकिन दूसरी तरफ मकानों का निर्माण होने व मलकियत को लेकर विवाद था। इस विवाद को दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने राजस्व विभाग से मदद मांगी थी। राजस्व विभाग ने मौके पर निशानदेही कर बताया था कि कुछ मकान मालिकों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इन्हें तोड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी ने नोटिस दिया था। नोटिस मिलने के बाद कुछ मकान मालिकों ने इसे अपने स्तर पर ही तोड़ना शुरू कर दिया।
वहीं, लोगों का कहना है कि अंडरपास निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने मकानों को करीब छह फीट तक तोड़ने को कहा है, जिसके कारण वह अपने मकान तोड़ रहे हैं।
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियंता राजीव यादव ने बताया कि मौके पर निशानदेही करा ली गई है। कुछ मकान निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं। इन्हें जल्द ही तोड़ा जाएगा। यदि लोग स्वयं ही इसे तोड़ लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें