फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धमाके की आवाज से जगे लोग, समझा भूकंप आया

विज्ञापन
विज्ञापन
फैक्ट्ररी में आग लगने का मामला: टेकचंद नगर में घरों के शीशे टूटे, रात भर डर के मारे घरों से बाहर रहे निवासीसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। रात के 2:20 पर एक बड़े धमाके की आवाज आई। गहरी नींद में सो रहे टेकचंद नगर के लोगों ने समझा की भूकंप आया है। मगर जब बाहर निकले तो करीब 500 मीटर दूर फैक्टरी में लाल आग भभक रही थी। चारों तरफ धुआं फैल रहा था । धमाकों से फैक्ट्ररी की दीवारों की ईटें, सरिये और पत्थर लोगों के घरों तक पहुंच रहे थे। दौलताबाद में अग्निशमन के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले केमिकल की फैक्ट्ररी की आग के कारण कॉलोनी के लोगों के बीच दहशत को घटना स्थल के सबसे करीबी कॉलोनी टेकचंद नगर के लोगों ने इन्हीं शब्दों में व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि आग के कारण जलकर मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। करीब आठ दस फैक्टि्रयों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। करीब तीन हजार की आबादी समेटे टेकचंद नगर के निवासी आग लगने के बाद घरों से बाहर निकल आए थे। लोगों ने बताया कई घरों की खिड़कियों शीशे टूट गए। घरों में कंपन हो रहा था। एक पार्क में इस तरह से आग के गोले आ रहे थे, जैसे कोई युद्ध क्षेत्र हो। जैसे बम बरसाए जा रहे हों। रसायन युक्त धुआं फैला हुआ था। कुछ लोगों के घरों में दरार पड़ गई । कई घरों के शीशे चटक गए हैं। लोगों का कहना है रिहायशी इलाके में फैक्ट्री नहीं होनी चाहिए। कॉलोनी तो पास में है, पूरा द्वारका एक्सप्रेसवे, दौलताबाद गांव और बहुत सारी सोसाइटियां भी इस औद्योगिक क्षेत्र के करीब हैं। शनिवार को टेकचंद नगर के लोगों ने इस समस्या पर बैठक की। लोग इस इलाके से औद्योगिक इकाइयों को हटाने की मांग करेंगे।


लोगों ने कहा
हमारी कॉलोनी में कम से कम 20 -25 घरों के शीशे चटके हैं। धमाके के बाद सारी कॉलोनी के लोग रात भर जगे रहे। जितने लोगों की मौत प्रशासन दिखा रहा है, उससे ज्यादा हुई होंगी। केमिकल के पैकेट उड़कर हमारे घरों में आ रहे थे। रिहायशी इलाके से औद्योगिक क्षेत्र को कहीं और शिफ्ट किया जाना चाहिए। - संजय कुमार सिंह, आरडब्ल्यूए प्रधान, टेकचंद नगर
विज्ञापन



मेरे घर के शीशे टूट गए। पास के पार्क में भर-भर कर केमिकल फैक्ट्री के गोले आ रहे थे। एक व्यक्ति का घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर झुक गया है। लोग इस घटन के बाद डरे हुए हैं। ऐसा लग रहा था कि कोई हमला हो गया है और गोले बरस रहे हैं। उद्योग विभाग को ऐसे उद्योगों की जांच करनी चाहिए। - राजेश मंडल, निवासी टेकचंद नगर
विज्ञापन

तेज धमाके ने सबको जगा दिया। यह एक बहुत दुखद घटना है। वैसे भी टेकचंद नगर के निवासी रात- रात भर फैक्टि्रयों के चलने से परेशान रहते हैं। इस घटना के बाद हमलोग बहुत दहशत में हैं। - सूरज सिंह, निवासी टेकचंद नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें