फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी के पास पानी जमा होने से लोग परेशान

Fri, 18 Aug 2023 05:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


पानी में पनप रहे हैं मच्छर, डेंगू-मलेरिया का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-99 ए स्थित हैबिटेट सोसाइटी के लोगों ने पास के प्लॉट में पानी जमा हाेने से डेंगू, मलेरिया और कई तरह के कीड़े होने की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि यह उनकी सोसाइटी के प्रबंधन की अव्यवस्था का ही नतीजा है कि सोसाइटी के पास झील की तरह पानी जमा हो रहा है।
हैबिटेट सोसाइटी के ए ब्लॉक में रहने वाले प्रवीण ठाकुर कहते हैं कि मेरा 10 साल का बेटा डेंगू से ग्रस्त होकर अस्पताल में भर्ती है। मैं पिछले 4 दिनों से बेटे को लेकर अस्पताल में हूं। इस सोसाइटी में 650 परिवार रहते हैं। सोसाइटी के सीवेज का पानी ट्रीटमेंट के बाद कुछ पेड़ पौधों की सिंचाई के लिए प्रयोग में लाया जाता है। शेष पानी पास के खाली प्लॉट में छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसाइटी में रहने वाले सूरज कुमार, मनोज दूबे, केसी दूबे दलबीर सिंह ,विकास आदि का कहना है कि पिछले 3 साल से सीवेज शोधित पानी पड़ोस में डाला जा रहा है। हम लगातार इसकी शिकायत प्रबंधन से कर रहे हैं। इस पानी में किसी किस्म की दवा का छिड़काव भी नहीं होता । जिससे मच्छर के लार्वा और छोटे-छोटे कीड़े इसमें नहीं पनप सकें। यहां के लोग इस जल जमाव से परेशान हैं। लोगों ने नगर निगम से इस पर रोक लगाने और इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें