फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा स्थायी समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।
गुरुग्राम।
शहर में लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। सीवर ओवरफ्लो होने के चलते लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सीवर पाइपलाइन की नियमित तौर पर सफाई नहीं हो पाती है, ऐसे में पाइपलाइन ब्लॉक हो जाती है। पाइपलाइन ब्लॉक होने के चलते सीवर ओवरफ्लो होता है और जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कई बार स्थानीय अधिकारियों को शिकायत की गई है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। सेक्टर-23 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक ने बताया कि समय-समय पर पाइपलाइन ब्लॉक हो जाती है और सीवर ओवरफ्लो हो जाता है। निगम की ओर से इस समस्या का स्थायी समाधान न होने के कारण दिक्कत होती है। इसके अलावा सेक्टर-4, शिवाजी नगर में सीवर की समस्या से लोग परेशान हैं। लोगों ने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें