फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 40 बदमाशों ने सोसाइटी के सुरक्षा गार्डों पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में दिया गया वारदात को अंजाम, 10 लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी




सोहना। सोहना-गुरुग्राम मार्ग पर स्थित गोदरेज नेचर सोसाइटी में तैनात सुरक्षा गार्डों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मामला रंजिश का है। झगड़े में 8 से 10 लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सोहना अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनको गुरुग्राम के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया । भोंडसी थाना पुलिस की टीम मौके पर तैनात है। अस्पताल से आने वाली सूचना के आधार पर बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद भोंडसी थाना क्षेत्र में स्थित गोदरेज नेचर सोसाइटी में करीब 40 नकाबपोश बदमाश घुस गए। तथा सोसाइटी में तैनात सुरक्षा गार्डों पर लाठी, डंडों, सरिया आदि से हमला बोल दिया था। बदमाशों का तांडव काफी समय तक चलता रहा। जिससे सोसाइटी में हड़कंप मच गया । सुरक्षा कर्मचारी बदमाशों से बचने के लिए इधर उधर भागने लगे । लेकिन बदमाशों ने एक एक करके सभी सुरक्षा कर्मचारियों को बाहर निकलकर जमकर धुनाई की । जिससे 8-10 सुरक्षा कर्मी घायल हो गए हैं। जिसमें से एक सुरक्षाकर्मी को सोहना नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी पहचान सुरजीत निवासी मैनपुरी उत्तरप्रदेश व हाल निवासी सोहना ढाणी के रूप में हुई है। सुरजीत का कहना है कि सभी बदमाश पैदल आए थे। वह मुख्य द्वार पर खड़ा था। वहीं सूत्र बताते हैं कि बदमाशों ने 10 से 12 राउंड फायरिंग भी की थी। एक 315 बोर की गोली का खोल जमीन पर पड़ा मिला है। बदमाश हथियारों को हवा में लहराते हुए भाग निकलने में कामयाब रहे । सूत्रों के अनुसार यह मामला पुरानी रंजिश का है। सोसाइटी में 2 वर्ष पूर्व सुरक्षा एजेंसी को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें सुरक्षा गार्डों पर हमला भी हुआ था। वहीं भोंडसी पुलिस कुछ भी जानकारी देने से बच रही है। तथा मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें