मानेसर। सेक्टर-83 और सिकंदरपुर बढ़ा की ओर जाने वाली सड़क पर फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट की खराब हालत से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि फुटपाथ जगह-जगह से टूटा हुआ है, जबकि ग्रीन बेल्ट में कूड़ा फैला रहता है। इसके अलावा सड़क और फुटपाथ पर दिनभर लावारिस पशु घूमते रहते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगर निगम मानेसर से की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते फुटपाथ की मरम्मत, ग्रीन बेल्ट की सफाई और लावारिस पशुओं को हटाने की व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि क्षेत्र का निरीक्षण कर जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और साफ-सुथरा रास्ता मिल सके। संवाद