फोटो-
गुरुग्राम। चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत शहर में पिछले एक सप्ताह के दौरान यातायात पुलिस ने 26,459 वाहनों के चालान काटे। इसके साथ ही 1,35,19,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने बताया कि इनमें गलत दिशा में ड्राइविंग, रोड मार्किं, बिना हेलमेट आदि नियमों का उल्लंघन करने वाले शामिल हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे और द्वारका एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई के कैमरों व ड्रोन तकनीक की सहायता से लेन चेंज और ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम, सत्यपाल यादव ने बताया कि सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए चालान काटकर जुर्माना लगाया जा रहा है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के लिए भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।