फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर 43 का रास्ता बंद होने पर सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
नरेंद्र मेहता प्रदर्शन वाली खबर
विज्ञापन
गैलेरिया-व्यापार केंद्र रोड पर निवासियों ने किया प्रदर्शन, व्यवस्था पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-27, 43 और सुशांत लोक-1 के निवासियों ने व्यापार केंद्र और गैलेरिया मार्केट रोड पर लागू की गई नई टू-वे ट्रैफिक व्यवस्था के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। सड़क पर डिवाइडर लगाकर वन-वे को टू-वे करने और सेक्टर-43 का मुख्य प्रवेश मार्ग बंद होने से स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिना किसी स्पष्ट योजना के किए गए इस बदलाव के कारण पूरे इलाके में भ्रम की स्थिति है, जिससे मिलेनियम सिटी सेंटर सेक्टर्स तक की महज एक किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है। इस भारी जाम से स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय निवासियों को रोजाना जूझना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे सेक्टर-29 और सुशांत लोक-1 थाना प्रभारियों ने आरडब्ल्यूए और ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक कर जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिया है।


जरूरतों को समझे बिना बदलाव करना उचित नहीं
यहां पहले से ही वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है। ऐसे में यातायात की वास्तविक स्थिति और लोगों की जरूरतों को समझे बिना बदलाव करना उचित नहीं है। - नरेंद्र मेहता, आरडब्ल्यूए महासचिव
विज्ञापन


सेक्टर का प्रवेश मार्ग बंद होने से लोगों के सामने घर आने-जाने का संकट खड़ा हो गया है। हम लोग 3 किमी से ज्यादा दूरी तक तक सड़क दूसरी ओर अपने घर पहुंच पा रहे हैं। - राज कुमार यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सेक्टर-43

यातायात की नई व्यवस्था से सुशांत लोक वन के लोगों की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दो दिन पहले मैंने विधायक मुकेश शर्मा को बुलाकर यहां की अव्यवस्था का निरीक्षण कराया था। - दीपक वर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, सुशांत लोक- 1
विज्ञापन


आज के धरना-प्रदर्शन के बाद ट्रैफिक पुलिस और जीएमडीए के अधिकारियों की तरफ से संपर्क कर बैठक की पेशकश की गई है। हम भी चाहते हैं कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लें और समाधान निकालें। - विकास यादव, निगम पार्षद वार्ड 22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें