फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri: कंजक जिमाने में लोगों के छूटे पसीने, कई जगह लोगों ने एक-दो बच्चियों का पूजन करके मनाया पर्व

Sun, 06 Apr 2025 07:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह

सार

अधिकांश जगह लोग सुबह से ही कन्याओं के घरों में पहुंच रहे थे, लेकिन वहां पहले से ही लोग उनको ले जाने के लिए तैयार थे। कइयों को तो कंजक नहीं मिलने पर उन्होंने एक-दो कन्याओं का पूजन करके पर्व मनाया।
विज्ञापन
कन्या पूजन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह जिले में नवरात्र के उपलक्ष्य में दुर्गा अष्टमी के दिन शनिवार को मां भगवती के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अपने घरों में कंजक पूजन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया, लेकिन लोगों को कन्या ढूंढने में बड़ी दिक्कतें रहीं, अधिकांश घरों में तो महज औपचारिकता के तौर पर यह कार्यक्रम पूरा किया गया।

विज्ञापन

अधिकांश जगह लोग सुबह से ही कन्याओं के घरों में पहुंच रहे थे, लेकिन वहां पहले से ही लोग उनको ले जाने के लिए तैयार थे। इस बीच कन्याओं ने भी घर-घर जाकर खूब प्रसाद छका व आशीर्वाद दिया। लेकिन कइयों को तो कंजक नहीं मिलने पर उन्होंने एक-दो कन्याओं का पूजन करके पर्व मनाया। लोगों की माने तो ऐसे समय में कन्याओं की घटती संख्या पर ध्यान जाता है।

Trending Videos
विज्ञापन

समाज में पुत्रों की तरह पुत्रियों के उत्थान पर बल देना चाहिए नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब लोग पुत्रों के लिए वधु कहां से लाएंगे। सरकार भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर शायद इसीलिए पूरा जोर दे रही हैं। जबकि जिला के छोटे शहर व कस्बे में कन्या ना मिलने से गरीब परिवारों या गांवों से कन्याएं बुलाकर उनका पूजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें