फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पटौदी। भीषण गर्मी में बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने रविवार देर शाम लगभग आठ बजे भोडाकलां में जाम लगाकर प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया। लोगों ने बताया कि भीसी पट्टी में बिजली किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है। इसके अलावा पानी की टंकी भी खराब है।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने प्रशासन के प्रति विरोध कर पटौदी-बिलापुर मार्ग के बीच में भोडाकलां में लगभग आठ बजे जाम लगा दिया एवं जाम की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस पहुंची एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन देने के बाद आधा घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। लोगों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में भोडाकलां में बिजली आपूर्ति नाम मात्र ही आ रही है। इस कारण पेयजल संकट बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित अधिकारियों से बात कर जली हुई टंकी को तुरंत बदलवाने देने के बाद ही जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें