फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली संकट को लेकर लोगों ने अनिल विज को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस समस्या को लेकर उजीना की जिला पार्षद एडवोकेट श्वेता सोनी के साथ मिलकर लोगों ने हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि 33 केवी विद्युत सब-स्टेशन पर लोड अधिक हो जाने के कारण क्षेत्र में उजीना सब स्टेशन से जुड़े इलाके में बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई बार एक-एक घंटे तक लगातार बिजली नहीं मिल रही, जिससे आम जनजीवन और व्यापारी वर्ग प्रभावित हो रहा है। श्वेता सोनी ने मंत्री से अनुरोध किया कि क्षेत्र में शीघ्र ही अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की स्थापना की जाए ताकि 16 घंटे की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। मंत्री अनिल विज ने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया है। जिला पार्षद ने उम्मीद जताई कि सरकार शीघ्र ही इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएगी ताकि क्षेत्रवासियों को बिजली संकट से राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें