फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित आवश्यक सुविधाओं की कमी से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्स्ट ई ब्लॉक निवासियों ने बताईं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्स्ट के निवासियों के पास मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए स्थानीय स्तर पर सड़क नहीं है। फ्लैट बेचते समय 24 मीटर सड़क दिखाई गई थी जिसपर जमीन मालिकों ने दुकानें खोल कर कब्जा कर लिया है। सामुदायिक भवन नहीं है और क्षेत्र में सफाई भी नहीं होती है। बिल्डर प्रबंधन लोगों से बगैर सलाह मशविरा किए रखरखाव शुल्क बढ़ा देता है। सुरक्षा व्यवस्था लचर है। यह बातें वाटिका इंडिया नेक्स्ट के ई ब्लॉक में आयोजित संवाद में निवासियों ने बताईं।
सीनियर सिटिजन एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएल सिंगला ने कहा कि यहां रहने वाले करीब 5000 परिवारों के पास न तो आवाजाही के लिए 24 मीटर सड़क है, न किसी कार्यक्रम के लिए सामुदायिक भवन है। लोगों ने बताया कि यहां पर जीएमडीए की सीवेज लाइन और ड्रेनेज लाइन भी नहीं है। सोसाइटी के पास एक प्ले स्कूल और एक हायर सेंकेंड्री स्कूल के सामने सड़क पर गड्ढे हैं और वहां सीवेज का गंदा पानी जमा रहता है।
विज्ञापन

निवासी प्रभाकर वाषर्णेय ने कहा कि यहां की बिल्डिंग के प्लास्टर और बालकनी टूट रही है। लोगों की सुरक्षा खतरे में है। विनोद सहगल ने कहा कि वे ई वन 49 में रहते हैं। उनके ग्राउंड फ्लोर के घर के ऊपर से बालकनी का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया। वहां कोई नहीं अगर कोई व्यक्ति होता तो दुर्घटना हो सकती थी। कार्यक्रम में संतोष, प्रेम लता, कविता, राजदेव, धर्मवीर यादव, नितिन यादव, पंकज जोशी, महेंद्र सिंह, रामकुमार, बलराज सिंह, ओपी चितारा, दयाराम यादव, योगेंद्र यादव, धर्मवीर यादव, हंसराज यादव, देवेंद्र गुप्ता आदि ने भी अपनी बात रखी।


12 मीटर की अस्थायी सड़क से यहां के लोगों की आवाजाही होती है। जब फ्लैट खरीदा तो 24 मीटर की सड़क दिखाई गई थी। उस सड़क पर जमीन के मालिक ने कब्जा कर दुकानें खोल ली हैं। हमारे पास कोई सामुदायिक भवन नहीं है। न तो बिल्डर हमारी सुनने को राजी हैं न ही प्रशासन शिकंजा कसने को तैयार है। -एसएल सिंगला, अध्यक्ष सीनियर सिटिजन एसोसिएशन

मैं मुख्यमंत्री के सीएम विंडो की मानद सदस्य हूं मगर अपनी ही सोसाइटी की समस्याएं हल नहीं करा पा रही हूं। बिल्डर प्रबंधन ने हमें 24 मीटर सड़क नहीं उपलब्ध कराया है। सोसाइटी के दूसरी ओर से कॉमन सड़क है, जिसपर सीवेज गंदा पानी हमेशा बहता रहता है। सफाई नहीं होती, सुरक्षा व्यवस्था लचर है। -अनु यादव, सदस्य सीएम विंडो
यहां पीछे एक सड़क है, जिसमें पूरे साल सीवेज का गंदा पानी लबालब भरा रहता है। हमारे लिए तय 24 मीटर की मुख्य सड़क पर दुकानें हैं। 12 मीटर की कच्ची सड़क से आवाजाही के कारण काफी मुश्किल आती है। सुरक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है। कई लोगों की बालकनी टूट रही है। -नितिन यादव,आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि
विज्ञापन


कहने को नया गुरुग्राम है प्रशासन पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को बिल्डर के रहमोकरम पर छोड़ दिया है। बारिश के समय यह इलाका तालाब में बदल जाता है। कोई कार्यक्रम करना हो तो एक सामुदायिक भवन तक यहां नहीं है। सफाई व्यवस्था भी लचर है। ऐसा लगता है जैसे स्लम में रह रहे हों। -पंकज जोशी,आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें