तावड़ू। शनिवार के सुबह से ही बाजारों में छठ पूजन सामग्री को लेकर खरीदारों की भारी भीड़ रही। विशेष का पूर्वांचल क्षेत्र के यूपी और बिहार की महिलाओं में खरीदारी को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। शनिवार से नहाए खाए के साथ चार दिवसीय छठ पर्व लेकर महिला गुड़, खीर के दाने, ईख और अन्य सामग्री खरीदते देखी गई। चार दिवसीय छठ महापर्व 25 अक्तूबर से शुरू होकर 28 अक्तूबर तक चलेगा। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की उपासना का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि खोरी कला क्षेत्र में राजस्थान सीमा से लगते विभिन्न कालोनियों में पूर्वांचल समाज के लोगों की अच्छी खासी संख्या है। यूपी बिहार और अन्य राज्यों के लोग यहां विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं। संवाद