फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जर्जर एप्रोच रोड से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे विधायक ने सड़क जल्द बनाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-33 स्थित यूनिटेक द रेजीडेंस के निवासियों ने शनिवार को एप्रोच रोड की जर्जर हालत को लेकर सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि इस जर्जर सड़क को जल्द से जल्द सही कराया जाए। मौके पर विधायक राकेश दौलताबाद भी पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह इस अहम रास्ते को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

सोसाइटी की एप्रोच रोड सुभाष चौक की ओर से राजीव चौक की ओर जाती है। इस पर बहुत यातायात रहता है। सोसाइटी में 2013 में पजेशन मिलना शुरू हुआ था। यहां पर 1500 फ्लैट हैं जिनमें से 650 से ज्यादा फ्लैटों में परिवार रहते हैं। यहां पर एप्रोच रोड के न होने से निवासियों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी बेहद असुविधा का सामना करना पड़ता है। यहां के लोगों की मांग है कि इसको बिल्डर बनवाए या नगर निगम बनवाए लेकिन समस्या का समाधान होना चाहिए। सोसाइटी के निवासी जितेंद्र रस्तोगी कहते हैं कि इस रोड को बिल्डर बना नहीं रहा है और सरकार मना करती है कि यह हमारा काम नहीं है। यहां पर रहने वाले रखरखाव का खर्चा दे रहे हैं। मासिक रूप से पैसा देने के बाद भी उनको सुविधाएं हासिल नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें