फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छह आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़ाई झगड़े का था मामला, दो बाइक और लाठी-डंडे किए बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस चौकी सिकरोना की टीम ने लड़ाई-झगड़े के मुकदमे में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयोग दोनों मोटरसाइकिल और लाठी डंडे बरामद किए हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस चौकी सिकरोना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भीष्म, दीपक, विशाल ,नितिन, सन्नी तथा अजय का नाम शामिल है। मुख्य आरोपी भीष्म सोहना के भोगपुर मंडी का रहने वाला है। बाकी आरोपी भीष्म के रिश्तेदार हैं जो सिकरौना में रहते हैं। 12 अगस्त की रात गांव भोगपुर मंडी के रहने वाले नरेंद्र व उसके दो अन्य साथियों के साथ आरोपियों ने सोहना रोड पर लाठी डंडों के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाने में लड़ाई-झगड़ा व मारपीट का केस दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी भीष्म सहित अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी भीष्म पीड़ित नरेंद्र के गांव का ही रहने वाला है। कुछ समय पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें भीष्म के साथ मारपीट हुई थी। उसी का बदला लेने के लिए भीष्म ने अपने साथियों के साथ नरेंद्र को पीटने का प्लान बनाया और योजना के तहत उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग दोनों मोटरसाइकिल तथा लाठी डंडे बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें