फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : क्रिकेट में कॅरिअर बनाने के लिए अभ्यास कर रहे सुमित

विज्ञापन
सुमित कुमार। उभरते खिलाड़ी के लिए
विज्ञापन
सेक्टर-64 निवासी सुमित कुमार क्रिकेट में कॅरिअर बनाने के लिए नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उनके पिता सुनील कुमार ने बताया कि सुमित राजकीय प्राइमरी स्कूल सेक्टर-64 में कक्षा सात में पढ़ते हैं। वह निश्चय क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षक मंसूर अली खां ने बताया कि सुमित दाएं हाथ के गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वह कई मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। अब तक 75 पारियों में सुमित ने 3.08 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 82 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा आरएलवी यूथ कप के फाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 134 रन की पारी खेली थी। प्रशिक्षक के अनुसार, सुमित लगातार अपने खेल में सुधार कर रहे हैं और भविष्य में क्रिकेट में बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें