फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डांडिया की धुन पर थिरके सोसाइटियों के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर की विभिन्न सोसाइटियों में नवरात्र के मौके पर डांडिया रास का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सेक्टर-56 स्थित रेल विहार सोसाइटी में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें सोसाइटी की महिलाओं ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ हिस्सा लिया। सोसाइटी के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डीडी शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, सेक्टर-109 स्थित ब्रिस्क लुंबिनी सोसाइटी में रविवार रात डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारंपरिक पोशाक में सोसाइटी के निवासियों ने जमकर इसमें हिस्सा लिया। सामूहिक उल्लास और एकता का यह मौका रहा। इसके पहले सोसाइटी में देवी पूजन और भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें