गुरुग्राम। नगर निगम ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चकरपुर में पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की। मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक के साथ स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी, सह सफाई निरीक्षक राकेश तथा बुलंद आवाज़ वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्ष प्रिंका यादव ने बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं, डीएलएफ फेज-4 स्थित गैलेरिया मार्केट में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार उपस्थित रहे। मीनाक्षी यादव ने घरों में दो कूड़ेदान रखने और सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। कुणाल यादव ने सभी को अपने जन्मदिन पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों और स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर कर स्वच्छ गुरुग्राम का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम से भूपेश यादव, सत्यवान तथा स्थानीय दुकानदारों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ब्यूरो