सेक्टर-99ए, धनकोट, सेक्टर 37 के लोगों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश और आंधी के कारण शहर के कई हिस्सों में रविवार की रात और सोमवार की सुबह लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर रात के वक्त बिजली नहीं थी और इसकी शिकायत बिजली निगम को की गई।
सेक्टर 37 स्थित बसई एनक्लेव के सौरभ द्विवेदी ने बताया कि इलाके में पूरी रात बिजली नहीं थी। काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धनकोट और सेक्टर 99 ए की सोसाइटियों के लोगों ने रात भर बिजली की आवाजाही की शिकायत की। सेक्टर 99 ए स्थित लक्ष्मी परीना सोसाइटी के निवासी संतोष सिंह ने बताया कि पूरी रात बिजली की आती जाती रही। सोसाइटी के पास एक बिजली का तार टूटने के कारण एक फेज में बिजली नहीं थी। करीब 8 घंटे तक इलाके में बिजली नहीं थी। सोमवार की सुबह 8 बजे मरम्मत के बाद बिजली दुरुस्त हुई। हैबिटेट सोसाइटी के लोगों को भी बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सेक्टर 21 के लोगों ने बताया कि सेक्टर के पॉकेट सी में एक पोल में बिजली स्पार्क कर रही थी और वोल्टेज में काफी उतार चढ़ाव रहा।