फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद जलभराव, लोग बेहाल

विज्ञापन
गुरुग्राम के सेक्टर-18 रोड़ पर बारिश के बाद जलभराव के बीच से गुजरते वाहन - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
बारिश के बाद जलभराव, लोग बेहाल
विज्ञापन

गुरुग्राम। शनिवार रात हुई तेज बारिश से शहर के हालात बिगाड़ दिए हैं। जगह-जगह जलभराव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई जगहों पर सीवर ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। स्थिति यह है कि एक ओर जहां शहर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, वहीं लोगों को आने-जाने में भी काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। अधिकारियों को शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया।
शनिवार को पूरे दिन रुक-रुककर होती रही बारिश के बाद देर रात काफी तेज बारिश हुई। जो कि रविवार सुबह तक रुक-रुककर चलती रही। देर रात हुई बारिश के बाद शहर में अनेक क्षेत्रों जलभराव की स्थिति बन गई। न्यू कॉलोनी में देव समाज स्कूल के बाहर करीब आधा फुट तक सड़क पर पानी भरा रहा। वहीं, झाड़सा रोड, दिल्ली रोड, सेक्टर-37, सेक्टर-18 रोड पर भी जलभराव हो गया। इसके साथ ही सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के बाहर पानी भरने से मरीजों को अस्पताल जाने में परेशानी हुई। हालांकि रविवार को ओपीडी बंद थी, लेकिन इमरजेंसी में आने वाले मरीजों व अन्य स्टाफ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, सेक्टर-67 स्थित पार्क व्यू स्पा नेक्स्ट सोसायटी के बाहर सीवर का पानी भर गया। लोगों के मुताबिक, सीवर बंद होने की वजह से पूरा पानी सड़क पर भर रहा है। बरसात में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। यहां से पैदल गुजरने वाले लोगों को पानी से होकर ही गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर नहीं हो रही सुनवाई
शनिवार को पानी भरने के बाद रात हुई बारिश से हालात और भी बिगड़ गए। जिसकी शिकायत लोगों ने नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारियों से भी की, लेकिन दोनों ही विभागों की तरफ से कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई। ऐसे में लोगों को पूरे दिन तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसको लेकर हर किसी में नाराजगी साफ तौर पर दिखती रही। अंतत: लोगों ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया के जरिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मुख्यमंत्री को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें