फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 100 गज के प्लॉट नहीं मिलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर निर्माण के दौरान छह साल पहले बसई चौक और भवानी एन्क्लेव के तोड़े गए थे मकान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई चौक और भवानी एन्क्लेव के लोगों ने रविवार को बसई फ्लाईओवर के नीचे धरना प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि छह साल से उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें 38 गज का प्लॉट मंजूर नहीं है। कम से कम 100 गज का प्लॉट मिलना चाहिए।
लोगों ने बताया कि सरकार को नींद से जगाने के लिए सभी परिवारों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बसई फ्लाईओवर निर्माण के दौरान 2018 और 2020 में जीएमडीए और एचएसवीपी द्वारा बसई चौक, भवानी एन्क्लेव में मकानों को तोड़ा गया था। तब सभी पीड़ित परिवारों को उस समय की सरकार में मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सभी परिवारों को खांडसा गांव में नाला निर्माण के दौरान तोड़े गए मकानों की तर्ज पर मकान के बदले मकान दिया जाएगा लेकिन लगभग छह साल बीत जाने के बाद भी मकान नहीं मिले हैं। सभी परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहें हैं और खुद का मकान खोने के बाद आसपास की कॉलोनियों में ही किराये के घरों में रहकर सरकार से न्याय का इंतजार कर रहें हैं। इसी साल मार्च में दिवंगत विधायक राकेश दौलताबाद ने सभी परिवारों को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हाउसिंग बोर्ड हरियाणा का लेटर देने के लिए सेक्टर 106 में बुलाया था, जिसमें सिर्फ 38-38 गज के प्लॉटों को देने का जिक्र है। जो उचित न्याय नहीं है क्योंकि जो मकान सरकार द्वारा तोड़े गए थे, 100-200 गज के दो व तीन मंजिला बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

38-38 गज के प्लॉट देने पर सभी पीड़ित परिवारों ने आपत्ति दर्ज करवाई है और इसे बढ़वाने के लिए सरकारी विभागों में आवेदन दिया है। लोगों ने बताया कि खुद के मकान तोड़ दिए जाने के बाद सभी पीड़ित परिवार पिछले छह सालों में किराये के रूप में 8 से 10 लाख रुपये दे चुके हैं। उनका कहना है कि सरकार गरीबों को 100-100 गज के प्लॉट मुफ्त दे रही है तो उन्हें भी मिलें। इस दौरान सत्यप्रकाश गुप्ता, रिटायर्ड सूबेदार रामफल, मूर्ति देवी, अमरीश शर्मा, गीता शर्मा, जय भगवान, विक्की, विजय, अशोक शर्मा, प्रशांत, मनीष, राधेश्याम, गुरमीत सिंह, राजेश, संदीप, समरू प्रसाद, अनिकेत, सत्येंद्र, कमलेश, रेणु, वंदना राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें