फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सेक्टर-110 के फुटपाथ पर अवैध पार्किंग से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां दुकानों व ठेले के कारण सड़कें छोटी हो जाती हैं। पैदल चलने वालों को फुटपाथ छोड़कर सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी अनमोल, रितिक ने बताया कि सुबह और शाम के समय यहां जाम की स्थिति बन जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से दिक्कत होती है। लोगों ने कई बार इस समस्या की शिकायत नगर निगम से की है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें