गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि भंगरोला गांव की रेवेन्यू एस्टेट में दो अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। टीम ने दो एकड़ में विकसित हो रही कॉलोनी व मकानों के नींव और बाउंड्री वॉल और एक लेबर क्वार्टर को ध्वस्त कर दिया। दूसरा इसी गांव में एक एकड़ विकसित हो रही कॉलोनी में चार मकानों की नींव और बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान खेड़कीदौला थाना पुलिस की टीम मौजूद रही। संवाद