फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जांच शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। सिल्वर स्ट्रीक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइटिस सोसाइटी में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। अस्पताल के जनरल फिजिशियन एवं मेडिकल टीम ने रक्तचाप, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच की। साथ ही मानसून के दौरान फैलने वाली बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर, चिकनगुनिया, टाइफाइड, पीलिया और पेट संबंधी संक्रमण से बचाव के उपाय बताए। लोगों को स्वच्छ पेयजल का उपयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रतिदिन गुरुग्राम की विभिन्न आरडब्ल्यूए, सोसाइटी और संस्थानों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें