गुरुग्राम। कोहरे का सीधा असर ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनों की गति धीमी रही। इस कारण नियमित यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेलवे के अनुसार, 14086 हरियाणा एक्सप्रेस एक घंटा 53 मिनट लेट रही। 14030 श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 42 मिनट देरी से स्टेशन पर पहुंची। 14088 रुणिचा एक्सप्रेस एक घंटे 32 मिनट और 14662 शालीमार मलानी एक्सप्रेस एक घंटे 15 मिनट, 20937 दिल्ली सराय रोहिल्ला एसएफ एक्सप्रेस 23 मिनट और 15716 कृष्णगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 28 मिनट देरी से संचालित रही। 15013 रानीखेत एक्सप्रेस दो घंटे 06 मिनट और 15013 कॉर्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस दो घंटे 07 मिनट की लेट पहुंची। संवाद