फिरोजपुर झिरका। नव वर्ष के दिन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फिरोजपुर झिरका में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में फिरोजपुर झिरका के समाजसेवी डॉ. अशफाक आलम उपस्थित रहे। विद्यालय में एनएसएस की दो यूनिट संचालित हैं, जिनमें कुल 100 छात्राएं इस शिविर में भाग ले रही हैं। शिविर का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक चेतना, अनुशासन, सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी का विकास करना है। मुख्य अतिथि डॉ. अशफाक आलम ने अपने संबोधन में छात्राओं को समाज और देश के लिए एक अच्छे नागरिक के कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राज़ुद्दीन, एबीआरसी भूपेंद्र, व्याख्याता अंग्रेज़ी जयपाल आर्य, व्याख्याता बायोलॉजी मीनाक्षी, दोनों एनएसएस यूनिट की इंचार्ज व्याख्याता नीरजा मजोका एवं कामिनी तथा पीरामल फाउंडेशन से गांधी फेलो सुमित राज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद