गुरुग्राम। जिले में आए दिन बदल रहे मौसम के तेवर से लोग परेशान हैं। बीते दिनों हुई बारिश के बाद उमस और बुधवार को तेज धूप ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। सुबह से ही सूरज की किरणें तीखी रहीं। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है। संवाद