फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धनवापुर अंडरपास में कीचड़ से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। धनवापुर अंडरपास में कीचड़ और गंदगी होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंडरपास की दीवारों से भी पानी रिस रहा है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। स्थानीय निवासी रंजीत ने बताया कि प्रशासन से मांग की है कि अंडरपास में पानी के रिसाव को बंद किया जाए, जिससे अंडरपास में आवागमन बेहतर हो सके। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि अंडरपास से पानी की निकासी हो गई है। उन्होंने बताया कि धनवापुर क्षेत्र में पानी का स्तर ऊपर है। अंडरपास में स्थायी रूप से पानी निकासी का इंतजाम कराया जा रहा है। इसके लिए एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। इसमें डीजी सेट और दो पंप का स्थायी इंतजाम कराया जाएगा। सफाई और सड़क का काम नगर निगम के पास है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें