फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना के बाजारों में पटरी वालों के अवैध कब्जों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर रहती है जाम की स्थिति, दुकानदारों पर पटरी वालों से अवैध वसूली का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे के बाजारों में सड़क पर पटरी वालों के अवैध कब्जे के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोड़ पर माल की बिक्री करने के कारण सड़क संकरी हो जाती हैं, जिससे पूरा दिन बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। आरोप है कि धनाढ्य दुकानदार सरकारी फड़ो व सड़कों पर पटरी लगवाने की एवज में अवैध रूप से वसूली करते हैं। कस्बे में पटरी लगाने वालों का सबसे ज्यादा आतंक मोती प्लाजा से लेकर बस स्टैंड मार्ग तक है। इसके अलावा अग्रसैन मार्ग, अस्पताल मार्ग, अनाज मंडी आदि स्थानों पर भी बड़ी तादाद में लोग पटरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सोहना कस्बे के प्रबुद्ध नागरिक समाजसेवी अमित गर्ग, सुनील, अनुराग, राजू, अशोक आदि कहते हैं कि सरकारी सड़कों को किराए पर दिए जाने के गोरखधंधे के पैर पसारने से जाम की समस्या पैदा हो गई है। ऐसे स्थानों से राहगीर भी नहीं निकल सकते हैं। लोगों ने उक्त अवैध धंधे पर अंकुश लगाने को कहा है। वहीं, नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा कहते हैं कि ऐसे दुकानदारों को जल्द ही चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें