फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कूड़े के ढेर और पानी के लीकेज से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से परेशान हैं निवासी, प्रशासन ने अब तक नहीं उठाया कोई ठोस कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुड़गांव गांव स्थित निजी स्कूल के पास सड़क किनारे लंबे समय से कूड़े का ढेर और पानी के लीकेज की समस्या बनी हुई है। सड़क पर गंदगी और जमा पानी के कारण लोगों को रोजाना आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और पानी भरने से फिसलन बढ़ गया है, जिससे हादसों का खतरा भी बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या करीब एक साल से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। यह सड़क छोटी माता मंदिर की ओर जाती है, जिस पर रोजाना वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है। हल्की बारिश में भी गलियां जलमग्न हो जाती है जिससे आवाजाही में परेशानी हो होती है। स्थानीय निवासियों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


-



पानी के लीकेज के कारण गली में हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। इससे राहगीरों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार स्कूल जाने वाले बच्चों के यूनिफॉर्म भी खराब हो जाता है। - राजीव कुमार, निवासी
विज्ञापन




क्षेत्र में नगर निगम की ओर से रोजाना सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहता है। बदबू और गंदगी के वजह से इलाके में रहना मुश्किल हो रहा है। साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। - भवर शर्मा निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें