फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नूंह के खेड़ला मोड़ के पास जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी

Sun, 15 Jun 2025 11:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह शहर में खेड़ला मोड़ के पास शहीद पार्क के सामने नेशनल हाईवे-248ए तथा उसके साथ बने सर्विस रोड पर करीब एक माह से जलभराव की समस्या है। इस कारण यहां के दुकानदार, ग्राहक, अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज, डाॅक्टर सभी परेशान हैं। कई बार लोगों ने इस समस्या के बारे में नगर परिषद प्रशासन को अवगत भी कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को संवाद के दौरान लोगों ने नगर परिषद से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अभी तो बरसात भी शुरू नहीं हुई है और जलभराव की स्थिति करीब एक महीने से है। बरसात के मौसम में उनकी दुकानों में पानी आ जाएगा। हर समय पानी भरा रहने के कारण नेशनल हाईवे भी और सर्विस रोड भी टूट गया है। जिसमें गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं, आए दिन वाहन चालक गिर जाते हैं।
डॉ. अमजद, एडवोकेट इनायत हुसैन, शराफत, हब्बी मेंबर, ताहिर, दिलशाद, सकलैन आदि ने बताया कि यहां से आगे पानी की कोई निकासी नहीं है। इस कारण शहर का गंदा पानी यहां आकर जमा हो रहा है। उन्होंने नगर परिषद से पानी की निकासी कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

-
गंदे पानी की बदबू से जीना मुहाल है। इस पानी में सीवर लाइन की गंदगी बहकर यहां जमा हो जाती है। इसके कारण बहुत बुरी बदबू आती है। बदबू के कारण जीना मुश्किल हो रहा है। करीब एक माह से पानी जमा है। -अब्दुल नंबरदार
-
मेरी यहां पर दुकान है, मक्खी-मच्छर और बदबू से यहां पर रहना मुश्किल हो रहा है। जलभराव के कारण ग्राहक भी दुकान पर नहीं आते। जो आने की कोशिश करता है, उसे गंदे पानी में से होकर आना पड़ता है, इसलिए लोग इस पानी को देखकर ही वापन चले जाते हैं। -हमीद, दुकानदार
-
मैं यहां एक निजी अस्पताल में काम करता हूं। लेकिन अस्पताल के सामने पानी भरा रहने के कारण यहां आने वाले मरीज आए दिन इस गंदे पानी में गिर जाते हैं। बिना वाहन के इस पानी को पार करना असंभव है और वाहन भी सड़क पर बने गड्ढों में फंस जाते हैं। यह एक बड़ी समस्या है। -डॉ. सद्दाम
-
गंदे पानी के कारण मक्खी-मच्छर लोगों को परेशान कर रहे हैं। पिछले करीब एक माह से इस समस्या से जूझ रहे हैं। नगर परिषद को तीन बार लिखित में इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। -डॉ. शाकिर हुसैन
-
यह एक गंभीर समस्या बनी हुई है, इसके समाधान के लिए शुक्रवार को इसका निरीक्षण भी किया गया है और लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह जल्द समस्या का हल निकाले। -संजय मनोचा, अध्यक्ष, नगर परिषद, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें