सोहना डाकघर में पेंशनरों ने हंगामा किया
सोहना। डाकघर में बुधवार को पेंशन लेने आए बुजुर्ग, विधवा और विकलांग पेंशनरों ने पेंशन मिलने में देरी पर जमकर हंगामा मचाया। उनका आरोप था कि वार्ड वाइज पेंशन देने की बजाय मनमानी और दुर्व्यवहार किया जा रहा है। पेंशन लेने के लिए बुजुर्ग सुबह 5 बजे ही डाकघर से टोकन लेने के लिए आ जाते हैं, लेकिन पेंशन वितरण करने वाले अधिकारी दस बजे से पहले नहीं आते है। इतना ही नहीं, अधिकारी आते ही पेंशन वितरण करने का कार्य शुरू नहीं करते है। कभी लंच समय होने तो कभी काम का ज्यादा बोझ तो कभी सर्वर न चलने की बात कहते हैं। जल्द पेंशन देने का आग्रह करने पर दुर्व्यवहार किया जाता है।