फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लंबित मामलों का होगा त्वरित समाधान, जल्द मिलेगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान का शुभारंभ किया गया
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम परिसर में ''राष्ट्र के लिए मध्यस्थता'' अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा चेयरपर्सन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिले के सभी न्यायाधीशों ने भाग लिया।



डीएलएसए गुरुग्राम के सचिव रजत वर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लंबित मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान मध्यस्थता के माध्यम से सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र न्याय मिल सके, विवाद समाप्त हों और रिश्ते संरक्षित रह सकें।
विज्ञापन




यह विशेष अभियान आगामी 30 सितंबर तक चलेगा। इसका संचालन सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में देशभर में किया जा रहा है।
विज्ञापन




रजत वर्मा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत मामलों की पहचान कर पक्षकारों को सूचना दी जाएगी तथा प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से उन्हें आपसी समझौते के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद, दुर्घटना क्षतिपूर्ति, चेक बाउंस, किरायेदारी, सेवामुक्त लाभ, उपभोक्ता विवाद तथा अन्य सिविल एवं आपराधिक समझौता योग्य मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें