फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटवारियों का धरना जारी, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए पोर्टल की खामियां दूर करने की मांग
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा में राजस्व विभाग के नए पोर्टल और डिजिटल क्रॉप सर्वे में आ रही समस्याओं को लेकर दी रेवेन्यु पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसोसिएशन ने सरकार से मांगें पूरी करने की अपील की है अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
एसोसिएशन के जिला प्रधान सतपाल यादव के अनुसार, जमाबंदी और इंतकाल के लिए लागू किए गए नए पोर्टल में पिछले चार महीनों से रिकॉर्ड संबंधी अनियमितताएं और तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इन समस्याओं के कारण राजस्व कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन को भी तहसीलों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे पटवारियों और जनता के बीच रोज झगड़े हो रहे हैं। आईटी टीम की कमी को भी इसका एक प्रमुख कारण बताया गया है। इसके अलावा, ई-गिरदावरी और डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए टैब उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। सर्वे के लिए 20 मीटर की रेंज को अव्यावहारिक बताया गया है, जिससे धान और ईंक जैसी फसलों का सर्वे करना मुश्किल हो रहा है। एसोसिएशन ने कहा कि इन मुद्दों पर कई बैठकें हो चुकी हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन की प्रमुख मांगें
एसोसिएशन की मुख्य मांगों में नए पोर्टल की सभी समस्याओं का समाधान 21 अगस्त तक करना शामिल है। वे चाहते हैं कि राजस्व विभाग या आईटी टीम लिखित में जिम्मेदारी ले कि तकनीकी कमी से होने वाली किसी भी गलती का जिम्मेदार आईटी विभाग होगा। तहसीलों में ऑनलाइन कार्य के लिए कंप्यूटर सिस्टम और सर्वे के लिए टैब उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। डिजिटल क्रॉप सर्वे को निजी एजेंसी से कराने या उसकी रेंज 150 मीटर करने की भी मांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें