फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाथवेज स्कूल ने 5 बच्चों को किया टर्मिनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बालियावास स्थित पाथवेज स्कूल ने 5 बच्चों का जुलाई माह में इनरोलमेंट टर्मिनेेट करने की सूचना भेजी है। नोटिस में कहा गया है कि अभिभावकों द्वारा पाथवेज स्कूल को बदनाम किया जा रहा है। वहीं अभिभावकों का कहना है कि स्कूल द्वारा ली जा रही फीस को लेकर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत की थी। इसको लेकर कोर्ट में भी केस चल रहा है। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को टर्मिनेट करने का नोटिस देकर मनमानी की है।
विज्ञापन

पाथवेज स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे की अभिभावक गौरी ने बताया कि शनिवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से नोटिस भेजा गया है, जिसमें 16 जुलाई 2021 को उनके बच्चे का इनरोलमेंट टर्मिनेट करने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि कुल 15 बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन द्वारा वसूली जा रही फीस को लेकर अधिकारियों को शिकायत की थी। वहीं इन अभिभावकों द्वारा कोर्ट में केस भी डाला गया है। इस मामले में सुनवाई चल रही हैं। गुरुग्राम के मंडलायुक्त राजीव रंजन से भी स्कूल के बारे में शिकायत की गई थी। मंडलायुक्त ने इस मामले में जिला मौैलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम को आदेश जारी करके नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा था। जिसके बाद जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा भी पाथवेज स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजकर कोर्ट केस का फैसला नहीं आने तक बच्चों की पढ़ाई बाधित न करने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी, जिस कारण पाथवेज स्कूल प्रबंधन अपनी मनमानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे इन 5 बच्चों का भविष्य अधर में लटक सकता है। वहीं पाथवेज स्कूल के जनरल मैनेजर एडमिनिट्रेशन कुणाल बहल ने 5 बच्चों को नोटिस भेजने की बात को स्वीकार किया, लेकिन व्यस्त होने का हवाला देते हुए फोन पर बात नहीं की।
विज्ञापन

फोटो- पाथवेज स्कूल की ओर से भेजा गया नोटिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें