फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 25 करोड़ रुपये से सुधरेगी पटौदी रेलवे स्टेशन की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरूग्राम। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से पटौदी रेलवे स्टेशन का कार्य जारी है। अगस्त 2023 में शुरू किए गए स्टेशन के आधुनिकीकरण का कार्य अब आधे से ज्यादा पूरा हो चुका है। स्टेशन पर अतिरिक्त बिल्डिंग ब्लॉक और भवन के अग्रभाग में सुधार किया जा रहा है। यात्रियों के लिए आधुनिक प्रतीक्षालय, साफ-सुथरे शौचालय, कैफेटेरिया, अलग प्रवेश-निकास मार्ग और आधुनिक साइनेज बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसमें 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज और बेहतर पार्किंग का विकास भी शामिल है। स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाला डिजाइन स्टेशन को नई पहचान देने वाला है। स्टेशन अधीक्षक भरत लाल मीणा ने बताया कि स्टेशन का कार्य 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जल्द ही स्टेशन का काम पुरा होने की उम्मीद है। जल्द ही इसे पूर्ण रूप से यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें