फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो काॅलोनियों में 150 आशियानों पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना पर्यटन विभाग की भूमि पर बने हैं अवैध आशियाने
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना पर्यटन विभाग की भूमि पर बने अवैध आशियानों पर जल्द ही तोड़फोड़ की कार्रवाई होगी। विभागीय अधिकारी सरकार से फंड जारी होने के इंतजार में हैं। विभाग ने तोड़फोड़ की समस्त तैयारियां पूरी कर ली हैं। करीब 150 आशियानों पर कार्रवाई होने की संभावना है।
कस्बे के वार्ड नम्बर 13 की पीर काॅलोनी व पहाड़ काॅलोनी में निवास कर रहे नागरिकों के आशियानों को जल्द तोड़ा जाएगा। उक्त आशियाने पर्यटन विभाग की भूमि पर निर्मित हैं। दोनों ही काॅलोनियों में करीब 150 परिवार लगभग 50 वर्षों से अपनी निजी मिल्कियत समझकर निवास कर रहे हैं। ये कालोनियां अरावली पहाड़ी की तलहटी में स्थित हैं। भूमि का मालिक पर्यटन विभाग है जिसका कुल रकबा करीब साढ़े नौ एकड़ है। इसमें लोगों ने पक्के मकानों का निर्माण किया हुआ है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की भूमि में अपना आशियाना बनाकर रह रहे नागरिकों के समक्ष बचाव का कोई भी रास्ता नहीं बचा है। नागरिक उक्त मामले में गत दिनों अदालती जंग भी हार चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश मुख्यमंत्री के दरबार में नागरिकों द्वारा लगाई गुहार भी निरर्थक रही है।
विज्ञापन

सोहना बारबेट टूरिस्ट काम्प्लेक्स के प्रबंधक सुनील शर्मा बताते हैं कि भूमि पर्यटन विभाग की है जिसमें लगभग 150 मकान निर्मित हैं। तोड़फोड़ की सभी तैयारी पूरी हैं। फंड मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रबंधक ने यह भी बताया कि अवैध रूप से रह रहे लोगों से खर्चे की रिकवरी भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें