फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी का पासपोर्ट मिला, एलओसी की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटा गांव की झुग्गियों में बच्चों को पढ़ाने के बदले महिलाओं पर धर्मांतरण कराने के थे आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। धर्मांतरण मामले में कथित मुख्य आरोपी डॉ. पीटर मलाकर के पासपोर्ट की डिटेल पुलिस को मिल गई है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो आरोपी ने साल 2022 में दिल्ली के पते पर ये पासपोर्ट बनवाया था। उसका गुरुग्राम के सेक्टर-48 का भी एक पता मिला है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एलओसी जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

सेक्टर-56 थाना इलाके के घाटा गांव की झुग्गियों में बच्चों को पढ़ाने के बहाने धर्मांतरण का यह मामला 14 नवंबर को सामने आया था। पुलिस ने मामले में चार महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पांचवें आरोपी प्रबीन को भी 18 नवंबर को दिल्ली के बुराड़ी से गिरफ्तार किया गया। उसे पूछताछ की तो एनजीओ संचालक डॉ. पीटर मलाकर का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में ये भी पता चला कि मलाकर की पत्नी विदेशी नागरिक हैं। ईसाई दंपती मिलकर एनजीओ चलाते हैं। इसी एनजीओ की आड़ में धर्मांतरण का खेल बीते कई सालों से चल रहा था। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रबीन ने पूछताछ में कबूला है कि पाठशालाओं के जरिए बच्चों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जांच टीम अब ये पता लगा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन से अन्य लोग जुड़े हैं और बच्चों व उनके परिवारों को किस तरह प्रभावित करते थे। इस प्रकरण में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें