फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देरी से चल रहीं पैसेंजर ट्रेनें, दैनिक यात्रियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर पैसेंजर ट्रेनों के देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों में रोष बना हुआ है। पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह दैनिक रेल यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक भरत लाल मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों से दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेक्शन में पैसेंजर ट्रेनों का समय से पालन करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दिल्ली और महाप्रबंधक, उत्तरी रेलवे को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री संघ के प्रतिनिधि योगेंद्र चौहान ने बताया कि दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेक्शन पर रोजाना करीब 120 ट्रेनें अप-डाउन दिशा में संचालित होती हैं। इनमें से करीब 20 पैसेंजर ट्रेनें हैं लेकिन पैसेंजर ट्रेनों के नियमित रूप से देरी से चलने के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से रेलवे प्रशासन से पैसेंजर ट्रेनों को समय पर चलाने की मांग की गई है। दैनिक रेल यात्री संघ ने चेतावनी दी है कि यदि पैसेंजर ट्रेनों को निर्धारित समय पर संचालन शुरू नहीं कराया गया तो दैनिक रेल यात्री लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें