फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच

Sat, 12 Aug 2023 06:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बरती जा रही सतर्कता, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने चलाया अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरुग्राम रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों पर निगरानी रख रहे हैं। यात्रियों के बैग सहित अन्य सामान की जांच पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही है।
जीआरपी थाना प्रभारी बाबूलाल और आरपीएफ थाना प्रभारी नवल किशोर के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में जांच अभियान चलाया हुआ है, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना को रोका जा सके। जांच टीम में जीआरपी से उप निरीक्षक बृजेश कुमार, हैड कांस्टेबल दीपक, हैड कांस्टेबल सुनीता व आशा और आरपीएफ से हैड कांस्टेबल दीपक सहित अन्य जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सभी एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों सहित पैसेंजर ट्रेनों में आने-जाने वाले यात्रियों पर निगरानी रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों की गेट पर ही सामान की जांच के साथ ही प्लेटफार्म में भी यात्रियों के सामानों की तलाशी ली गई। गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमराें से आरपीएफ की टीम प्लेटफार्म, मुख्य द्वार, टिकट आरक्षण केंद्र सहित वाहनों की पार्किंग में निगरानी रख रहे हैं। जांच के दौरान जीआरपी थाना प्रभारी व आरपीएफ थाना प्रभारी यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं। यात्रियों से पुलिसकर्मी अपील कर रहे हैं कि रेल पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है, ऐसे में जांच अभियान में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान अपने सह यात्रियों व अनजान लोगों से किसी प्रकार का पेय पदार्थ व खाने की चीजें न लें। यात्री अपने बैग व अन्य सामान को लेकर सतर्क रहें, ताकि ट्रेनों में चोरी के मामलों पर रोक लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें