फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 6 विधाओं ने प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला युवा महोत्सव में बोले अतिथि - ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में चल रहे जिला युवा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, नाटक, वादन, चित्रकला और कविताओं की प्रस्तुति दी। जिला प्रशासन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम की ओर से आयोजित महोत्सव में इन 6 प्रतियोगिताओं को कराया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के साथ भारतीय लोक संस्कृति और कला की झलक प्रस्तुत की। डॉ. सुनील डबास विशिष्ट अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। साथ ही विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। महोत्सव का शुभारंभ 19 नवंबर को सोहना के विधायक तेजपाल तंवर ने किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें