फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोदरेज समिट सोसाइटी में फॉल्स सीलिंग का हिस्सा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदरेज समिट सोसाइटी में फॉल्स सीलिंग का हिस्सा गिरा
विज्ञापन

- जे टावर के फ्लैट संख्या-004 में हुई घटना, निवासियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-104 स्थित गोदरेज समिट सोसाइटी में एक फ्लैट के मेन गेट के बाहर छत से फाल्स सीलिंग का एक बड़ा टुकड़ा टूटकर गिर पड़ा। संयोग से नीचे उस समय कोई नहीं था वरना किसी को चोट लग सकती थी। पूरी घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाला गया है। इसमें जिला प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय को भी जोड़ा गया है और वहां तक अपनी बात पहुंचाई है।
गोदरेज समिट सोसाइटी के जे टावर में फ्लैट संख्या-004 है। इस फ्लैट के मुख्य दरवाजे के सामने ही फॉल्स सीलिंग गिरी है। उस समय फ्लैट के मालिक बाहर थे। जो टुकड़ा गिरा है उसका वजन करीब 6 किलो तक का है। उसमें लोहे के टुकड़े भी हैं। सोसाइटी के अन्य लोगों का कहना है कि यहां पर लगातार सीलन की समस्या बनी हुई है। दो साल से लगातार इसकी शिकायत बिल्डर से कर रहे हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। अन्य निवासियों का कहना है कि वह 2017 में यहां आए हैं। तभी से सोसाइटी में सीलन आने की समस्या बनी हुई है। साथ ही रखरखाव भी बेहद घटिया स्तर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में अन्य कई सोसाइटियों में भी प्लास्टर गिरने की घटनाएं हुई हैं। इससे उनके रखरखाव पर सवाल उठते हैं। अभी 23 बहुमंजिला इमारतों में संरचनात्मक ऑडिट का काम शुरू होना है। ऐसे में छत से प्लाटर गिरने और सीलिंग गिरने की घटनाओं से संभव है कि ऑडिट के दायरे में अन्य इमारतें भी आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें