फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तालाब में पानी शुद्ध होने की प्रक्रिया देखने फिनलैंड से आया संसदीय प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीकाडा के प्रशासक ने फिनलैंड दूतावास के सहयोग से किए जा रहे इस पायलट प्रोजेक्ट की दी जानकारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फिनलैंड के राजदूत किम्मो लाहदेवरिता और पर्यावरण समिति की अध्यक्ष जेनी पिटको की अध्यक्षता में सोमवार को फिनलैंड के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुग्राम के सुखराली तालाब का दौरा किया। विदेशी प्रतिनिधियों ने सुखराली तालाब की पानी शुद्धिकरण प्रक्रिया की जानकारी ली। फिनलैंड की राजदूत किम्मो लाहदेवरिता ने कहा कि जल शुद्धिकरण प्रोजेक्ट को फिनलैंड व भारत सरकार संयुक्त रूप से पूरा कर रही है।
इसमें इंडो नार्डिक वाटर फोरम का भी सहयोग लिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह पायलट प्रोजेक्ट कामर्शियल प्रोजेक्ट को भी लीड करेगा। इस तकनीक का इस्तेमाल लोगों के लाभ के लिए किया जाएगा। ऑक्स ट्यूब व ऑक्सीटेक रिक्लेमेशन तकनीक का यह प्रयास सफल होते ही हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सूक्ष्म सिंचाई एवं कमान क्षेत्र विकास प्राधिकरण ( मीकाडा ) के प्रशासक डॉ. सतबीर सिंह कादियान ने बताया कि सुखराली तालाब के पानी शुद्धिकरण के लिए फिनलैंड दूतावास के सहयोग से पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वच्छ पानी की कमी को पूरा करने के लिए यह शुरुआत की गई है। प्रदेश में पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए हरियाणा सरकार ने धरातल पर गंभीरता से प्रयास किए हैं। सुखराली गांव के तालाब को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट पर जल शुद्धिकरण की इस पूरी प्रक्रिया की निरंतर निगरानी की जा रही है। मीकाडा के साथ फिनलैंड दूतावास का यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा। इसमें नगर निगम गुरुग्राम को सौंपकर अन्य तालाबों पर भी पानी शुद्धिकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने गांव की महिलाओं के साथ भी बातचीत की। उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में पूछा। गांव की वरिष्ठ नागरिक चंद्रवती व चमेली देवी ने बताया कि गांव का यह तालाब पहले के मुकाबले काफी बेहतर बना है। धीरे-धीरे अब पानी साफ हो रहा है। तालाब का जीर्णोद्धार होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। विशेषकर वरिष्ठ नागरिक यहां पर योगा सहित अन्य गतिविधियां करते हैं। इस मौके पर मीकाडा के चीफ इंजीनियर सुरेश यादव, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार व संजीव सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें