फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कूड़ा वाहनों के लिए बनेंगे पार्किंग-कम-चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटा और अतुल कटारिया चौक पर सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट का होगा सुधार
विज्ञापन

नंबर गेम - 8.51 करोड़ रुपये किए गए खर्च

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम ने शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग और चार्जिंग सुविधा विकसित करने की तैयारी शुरू की है। इसके तहत शहर में पांच स्थानों पर पार्किंग-कम-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इन सात कार्यों पर करीब 8.51 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह योजना शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लाई गई है।
स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) शाखा ने इन कार्यों के लिए निविदाएं जारी की हैं। पार्किंग-कम-चार्जिंग स्टेशन प्रेमपुरी, उद्योग विहार, कादरपुर, कार्टरपुरी और सिकंदरपुर में विकसित होंगे। प्रेमपुरी में 1.94 करोड़ रुपये, उद्योग विहार-सरहोल में 51.27 लाख रुपये और कादरपुर में 1.53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्टर में 1.75 करोड़ रुपये और सिकंदरपुर में 66.99 लाख रुपये का व्यय अनुमानित है। प्रत्येक स्टेशन के निर्माण के लिए दो महीने 15 दिन की समय-सीमा निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए
गांव घाटा में बंजारा मार्केट से सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट तक पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। इस पर 1.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अतुल कटारिया चौक स्थित सेकेंडरी कलेक्शन पॉइंट का विकास, उन्नयन और सुंदरीकरण भी होगा। इस कार्य पर 91.58 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर निगम आयुक्त पंकज ने सफाई व्यवस्था और ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें