फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साल में पांच बार होगी पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी अभिभावकों की भागीदारी, पढ़ाई अनुशासन और कॅरिअर पर होगी चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई अनुशासन और समग्र विकास को मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग ने नया कदम उठाया है। अब सरकारी स्कूलों में साल में पांच बार पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (पीटीएम) आयोजित की जाएगी। पहले यह व्यवस्था मुख्य रूप से प्राथमिक कक्षाओं तक सीमित थी लेकिन अब इसे कक्षा छठी से बारहवीं तक के स्कूलों में भी नियमित रूप से लागू किया जाएगा।

मीटिंग के माध्यम से अभिभावकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा परिणाम उपस्थिति अनुशासन और उनके सीखने की क्षमता के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों की प्रगति और जिन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है, उस पर भी अभिभावकों से चर्चा की जाएगी। मीटिंग में यह भी बताया जाएगा कि वे घर पर बच्चों के पढ़ाई के माहौल को कैसे बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल शिक्षा, आईसीटी के उपयोग, ऑनलाइन सुरक्षा और सह शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी जैसे विषयों पर बी बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में नियमित अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों की पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। पीटीएम के माध्यम अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और गतिविधियों की पूरी जानकारी मिलेगी, जिससे उनके विकास में सहयोग मिल सकेगा। - इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें