फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस के संदर्भ में स्कूलों की मनमानी को लेकर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना महामारी के बीच फीस को लेकर स्कूलों की मनमानी बदस्तूर जारी है। पिछले छह माह से भी ज्यादा समय से स्कूल बंद हैं, बावजूद इसके फीस के लिए स्कूल संचालक छात्रों अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर जिले के अभिभावकों व सामाजिक संगठनों में रोष बढ़ता जा रहा है। अभिभावकों ने रविवार को कमला नेहरू पार्क में एक बैठक की और फिर गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला के आवास का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल फीस माफ करें नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा। पटेल नगर सुधार मंडल के अध्यक्ष दीप चंद प्रधान ने बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए भी गुरुग्राम विधायक को आमंत्रित किया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। वहीं, ज्ञापन लेने के लिए भी वह अपने कार्यालय में नहीं मिले। इसको लेकर अभिभावकों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

पहले दे रहे थे धरना बाद में मानें :
पहले तो अभिभावक विधायक के कार्यालय पर ही धरना देने की बात कहते रहे लेकिन बाद में पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद विधायक के निजी सहायक (पीए) को ज्ञापन देकर वापस लौट गए। इस दौरान करीब 300 से ज्यादा अभिभावक व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। हैरत की बात यह है कि शासन-प्रशासन की तरफ से भी फीस को लेकर स्कूल संचालकों को कोई ठोस दिशानिर्देश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें